मौसम बदलने पर इन 5 बातों का रखें ख़ास ख्याल

बदलते मौसम के साथ साथ आपको आपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए |

डेस्क- आप भी बार-बार बीमार होते हैं या मौसम के बदलने को झेल नहीं पाते और तबीयत ख़राब हो जाती है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है।

  • आपको नहीं पता है कि आप क्यों पड़ते हैं बीमार तो जान लीजिए कि आपका इम्यून सिस्टम है कमजोर।
  • आपका बार-बार बीमार होना यह बताता है कि बाहरी आक्रमण से बचने के लिए आपका बॉडी अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।
  • बाहरी आक्रमण से शरीर का रिएक्ट करना ही आपकी मौसमी बीमारी हैं।

बदलते मौसम में इन 5 उपायों को अपनाकर आप बीमार होने से बच सकते हैं

फल खाएं मौसम

  • आपको बीमार पड़ने से बचने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करना है।
  • संतरा, मौसमी आदि रसदार फलों में भरपूर मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन C होता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंकुरित अनाज

  • अंकुरित अनाज खाने के बाद आपको कोई भी समस्या नहीं रहेगी।
  • अंकुरित अनाज (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) तथा भीगी हुई दालों का भरपूर मात्रा में सेवन करें।
  • अनाज को अंकुरित करने से उनमें उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ जाती है।

अनाज खाएं

  • आपके बॉडी में किसी एक तत्व की अधिकता नहीं होनी चाहिए।
  • आपको इसके लिए अनाज बदल कर खाने चाहिए।
  • गेंहूं के अलावा ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी जैसे अनाज अपना लें।

मानूसन में फ्लू के जाने क्या है लक्षण और बचने के उपाय


हल्दी, तुलसी और अदरक

  • ये तीनों तत्व वेज भोजन में मौजूद सबसे ज्यादा ताकतवर एंटीबायोटिक हैं।
  • ये आपके इम्यून सिस्टम को बढ़िया कर देंगे।

एक्ससाइज

  • आपको नियमित तौर पर योगा या एक्ससाइज करना है।
  • अभी नहीं कर रहे तो तुरंत शुरू कर दें आपको अपनी तबियत में फर्क महसूस होगा।

सुबह खाली पेट 4 बादाम खाने के जाने क्या है फायदे

Share this story