हरियाली अमावस्या पर कैसे करें शिव को प्रसन्न

हरियाली अमावस्या पर कैसे करें शिव को प्रसन्न

हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव का पूजा करने से मनचाहा फल की प्राप्ति होती है |

डेस्क-सावन मास की आने वाली हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन शिव पूजन का बहुत ही महत्व है। इस दिन मंदिरों में पवित्र जल से शिवाभिषेक, महारुद्राभिषेक किया जाता है | भोलेनाथ को प्रसन्न करने से विशेष पूजन का फल प्राप्त होता है।

हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव की आराधना अपनी राशिनुसार की जाए तो विशिष्ट फल की प्राप्ति होती है।


हरियाली अमावस्या के दिन जानें भगवान शिव को कैसे करें खुश

मेष राशि - भोलेनाथ को गाय के दूध से अभिषेक करना लाभदायी रहेगा।

वृषभ राशि - भगवान शिव को 5 सफेद पुष्प अर्पण कर पीपल की पूजा करें।

मिथुन राशि - भोलेनाथ को 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं।


कर्क राशि - भगवान शिव को पंचामृत चढ़ाएं।

सिंह राशि - शंकरजी को 3 धतूरे चढ़ाएं।

ज्यादा गुड़ खाना Health के लिए है नुकसान
कन्या राशि - काली गाय को गुड़ खिलाकर शिवजी की पूजा करें।

तुला राशि - शिवजी का दुग्धाभिषेक करें, अति लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशि - शंकरजी को तीर्थ जल चढ़ाने के बाद 5 बिल्वपत्र चढ़ाएं।

धनु राशि - शिवजी को 108 बिल्वपत्र चढ़ाकर पूजन करें।

सावन मास में जाने किस राशि की चमकेगी किस्मत
मकर राशि - शिवजी को 5 प्रकार की मिठाई और हरे फल अर्पित करें।

कुंभ राशि - भोलेनाथ को शहद अर्पित करने से लाभ होगा।

मीन राशि - शिवजी को 5 पीली वस्तु चढ़ाएं, तो मनोकामना पूर्ण होगी।

Share this story