Rakhi पर वरुण धवन ने अपनी बहनों को भेजे हाथों से बनाये गये Gifts

Rakhi पर वरुण धवन ने अपनी बहनों को भेजे हाथों से बनाये गये Gifts

मैं अपनी बहनों को कुछ ऐसे ही गिफ्ट्स देना चाहता था

डेस्क-वरुण धवन की आने वाली फ़िल्म सुई-धागा आत्मनिर्भरता के जरिए प्यार और सम्मान खोजने को ले कर बनायीं गयी है | फिल्म में वरुण और अनुष्का शर्मा की जोडी दिखाई देगी|

वरुण धवन ने इस इस साल स्पेशली हाथों से बनाये गये गिफ्ट्स हैम्पर्स तैयार किए है, जो भारतीय कपड़े और शिल्प से तैयार किये गये है | वे इन गिफ्ट्स को अपनी बहनों को राखी पर उपहार के तौर पर देंगे|

वरुण धवन खुद अपने तरीके से ऐसे बढ़िया हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके लिए भारत दुनिया भर में जाना जाता है| वरुण हर साल अपनी बहनों और चचेरे भाई के साथ राखी मनाते हैं| लेकिन इस साल, वह कुछ अलग करना चाहते है|

जाने कैसे करे मिलावटी Milk की पहचान

वरुण की रिलीज होने वाली अगली फिल्म सुई धागा-मेड इन इंडिया है| इसमें वो एक टेलर मास्टर की भूमिका निभा रहे है| इस रोल ने उनके अन्दर भारतीय कारीगरों द्वारा बनाए गए शिल्प और कपड़े में बहुत ज्यादा रूचि विकसित की है| इसलिए, इस राखी पर उन्होंने स्पेशल रूप से हाथों से बनाये गये गिफ्ट हैम्पर्स तैयार किए है, जो भारतीय कपड़े और शिल्प से बने है|

Rakhi पर हर बार वरुण देते है बहनों को उनके मनपसंद गिफ्ट्स

वरुण कहते हैं, "हर साल मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं अपनी बहनों को कुछ ऐसा गिफ्ट करूं जो उन्हें पसंद आए| भारतीय कला और शिल्प की सुंदरता अद्वितीय है| सुई धागा में काम करने के वक़्त इस कला और शिल्प के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला है | मैं अपनी बहनों को कुछ ऐसा ही उपहार देना चाहता था, जो हाथों से बनाये गये हो| मैंने उन्हें दुपट्टा, साड़ी, स्टोल और हस्तनिर्मित डायरी आदि का गिफ्ट दूंगा| इस उपहार में फुलकारी कला, चंदेरी कपड़े, तुसर रेशम, कंठा और एप्लिक वर्क हैं| मुझे उम्मीद है कि मेरी बहनों को ये गिफ्ट्स उतना ही पसंद आएगा, जितना मजा मुझे इन गिफ्ट्स को चुनने में आया था|"

Portable petrol pump से गाड़ी में अब खुद भर सकेंगे ईंधन

28 सितम्बर को शुरू होनी है वरुण की फिल्म सुई - धागा

  • वरुण धवन की आने वाली फ़िल्म सुई-धागा आत्मनिर्भरता के जरिए प्यार और सम्मान खोजने को ले कर बनायीं गयी है |
  • फिल्म में वरुण और अनुष्का शर्मा की जोडी है| दोनों शानदार अभिनेता, वरुण और अनुष्का की जोडी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी|
  • यह निश्चित रूप से 2018 की बहुत ही इंतजार करने वाली फिल्म है|
  • यशराज मूवीज की एंटरटेनर सुई धागा-मेड इन इंडिया इस साल गान्धी जयंती के ठीक पहले, 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है|

Share this story