दूसरे दिन भी रिकॉर्ड स्तर पर पंहुचा डीजल, Petrol भी हुआ महंगा

दूसरे दिन भी रिकॉर्ड स्तर पर पंहुचा डीजल, Petrol भी हुआ महंगा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है|

डेस्क-Petrol और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी का वक़्त शुरू हो गया है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होते डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के की वजह से ईंधन फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना शुरू हो गया है|

पेट्रोल और डीजल की कीमतों के एक बार फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है| अबकी बार डीजल ने पहले रिकॉर्ड स्तर की ऊंचाई पा ली है | सोमवार को लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमते रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी हैं| वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोत्तरी होती जा रही है|

Indian oil के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 69.46 रुपये पहुँच गई है| इसके साथ ही डीजल यहां सबसे रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंच गया है| ऐसा पहली बार है, जब डीजल यहां इतनी अधिक कीमत पर मिल रहा है|

Train में सफर करने वालों को नहीं पसंद आएगा Railway का यह फैसला

कोलकाता में डीजल 72.31 और चेन्नई में इसके लिए 73.38 रुपये प्रति लीटर भुगतान करने पड़ रहे हैं| यहां भी यह नया रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है| मुंबई में भी इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है| सोमवार को एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 73.74 रुपये प्रति लीटर भुगतान करने पड़ रहे हैं|

Petrol का भी महंगा होना

  • पेट्रोल भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की पूरी तैयारी कर रहा है|
  • सोमवार को इसकी कीमतों में भी उछाल आया है|
  • इसकी वजह से आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे बढ़ गयी है |
  • इसके चलते यहां इसकी कीमत 77.91 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है|
  • कोलकाता में इसके लिए 80.84, मुंबई में 85.33 और चेन्नई में 80.94 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है|

जाने कैसे करे मिलावटी Milk की पहचान

जाने क्यों महंगा हो रहा ईंधन

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है|
  • कमजोर होता रुपया और मजबूत होते डॉलर ने भी ईंधन की कीमतों को बढ़ाने में पूरी मदद की है|
  • पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में बहुत तेजी देखने को मिली है|
  • पिछले सप्ताह कच्चे तेल का मूल्य में 5 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी आई है|
  • कच्चे तेल के अतिरिक्त डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये ने भी ईंधन की कीमतें बढ़ाने का काम किया है|
  • फिलहाल रुपया 70 के पार बना हुआ है|
  • तुर्की में जारी आर्थ‍ि‍क संकट के चलते रुपये में गिरावट है|
  • इसकी वजह से तेल कंपनियों को कच्चे तेल को आयात करने पर ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं|
  • यही वजह है कि ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं|

Share this story