भगवान बुद्ध ने जब बताये सत्य के तीन पहलू

भगवान बुद्ध ने जब बताये सत्य के तीन पहलू

दोनों की तरह तीसरा भी जिस रास्ते आया था उसी मार्ग से वापस चला गया

डेस्क-भगवान बुद्ध के पास एक व्यक्ति पहुँचा। बिहार के श्रावस्ती नगर में उन दिनों उनका उपदेश चल रहा था। शंका समाधान के लिए- उचित मार्ग-दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उनके पास प्रतिदिन लगी रहती थी।

आगन्तुक ने पूछा- क्या ईश्वर है बुद्ध ने एक टक उस युवक को देखा- बोले, नहीं है।थोड़ी देर बाद एक दूसरा व्यक्ति पहुँचा। उसने भी उसी प्रश्न को दुहराया- क्या ईश्वर हैं इस बार भगवान बुद्ध का उत्तर भिन्न था। उन्होंने बड़ी दृढ़ता के साथ कहा हाँ ईश्वर है। संयोग से उसी दिन एक तीसरे आदमी ने भी आकर प्रश्न किया- क्या ईश्वर है बुद्ध मुस्कराये और चुप रहे- कुछ भी नहीं बोले। अन्य दोनों की तरह तीसरा भी जिस रास्ते आया था उसी मार्ग से वापस चला गया।

दिल्ली में तेज बारिश होने कारण सडको पर लगा जाम

INDvsENG चेतेश्वर पुजारा शतक के बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाये 273 रन

  • आनन्द उस दिन भगवान बुद्ध के साथ ही था। संयोग से तीनों ही व्यक्तियों के प्रश्न एवं बुद्ध द्वारा दिए गये उत्तर को वह सुन चुका था।
  • एक ही प्रश्न के तीन उत्तर और तीनों ही सर्वथा एक-दूसरे से भिन्न, यह बात उसके गले नहीं उतरी।
  • बुद्ध के प्रति उसकी अगाध श्रद्धा- अविचल निष्ठा थी पर तार्किक बुद्ध ने अपना राग अलापना शुरू किया, आशंका बढ़ी।
  • सोचा, व्यर्थ आशंका-कुशंका करने की अपेक्षा तो पूछ लेना अधिक उचित है।

आनन्द ने पूछा- भगवन् धृष्टता के लिए क्षमा करें। मेरी अल्प बुद्धि बारम्बार यह प्रश्न कर रही है कि एक ही प्रश्न के तीन व्यक्तियों के लिए भिन्न-भिन्न उत्तर क्यों? क्या इससे सत्य के ऊपर आँच नहीं आती बुद्ध बोले- आनन्द महत्व प्रश्न का नहीं है और न ही सत्य का सम्बन्ध शब्दों की अभिव्यक्तियों से है।

Asia Cup में विराट कोहली को मिल सकता है आराम तो ये खिलाडी करेगा कप्तानी

  • महत्वपूर्ण वह मनःस्थिति है जिससे प्रश्न पैदा होते हैं। उसे ध्यान में न रखा गया- आत्मिक प्रगति के लिए क्या उपयुक्त है
  • इस बात की उपेक्षा की गयी तो सचमुच ही सत्य के प्रति अन्याय होगा।
  • पूछने वाला और भी भ्रमित हुआ तो इससे उसकी प्रगति में बाधा उत्पन्न होगी।

Share this story