कैसे जाने आपका Charger नकली है या असली

कैसे जाने आपका Charger नकली है या असली

Samsung मोबाइल के नकली Charger की बाजार में भरमार है|

डेस्क-नकली स्मार्टफोन Charger लोंगों के लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम है| इसके चलते कई बार phone की बैटरी में ब्लास्ट हो जाता है|

आज कल के समय में Smartphone हर इंसान की जरूरत बन गया चूका है| मोबाइल को व्यक्ति की लाइफ लाइन कहा जाए तो गलत नहीं होगा|

यही वजह है कि मोबाइल के कारोबार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है| लेकिन इसके साथ ही मोबाइल से जुड़ा नकली सामान की भी मार्किट में भरमार है| जो लोगों के लिए के लिए समस्या बनीं हुई है|नकली सामान देखने में बिलकुल कंपनी के सामान की तरह लगता है|हर किसी के लिए असली नकली की पहचान करना मुश्किल है|

पीठ के मुंहासों को दूर करने के जाने क्या है घरेलू उपाय

  • नकली स्मार्टफोन चार्जर लोंगों के लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम है|
  • इसके चलते कई बार phone की बैटरी में ब्लास्ट हो जाता है|
  • जिससे यूजर को गंभीर चोट आ जाती है|
  • कई मामलों में देखा गया है कि यूजर की मौत भी हो गई है|
  • हाल ही में स्मार्टफोन चार्जर में ब्लास्ट के कारण चेन्नई में एक 90 साल के बुजुर्ग और उसकी 60 साल की बेटी की मौत हो गई|
  • बाजार में कई चार्जर मौजूद होते हैं, जो देखने में ओरिजनल चार्जर की तरह होते हैं|
  • लेकिन ये चार्जर फेक होते हैं|
  • इनको पहचानना मुश्किल होता हैं|

आइये जानते है कि आपका चार्जर असली है या नकली

ऐसे पहचानें असली Charger

  • सैमसंग मोबाइल के नकली चार्जर की बाजार में भरमार है|
  • सैमसंग का चार्जर खरीदते समय ध्यान रखें कि उसके स्पेसिफिकेशन प्रिंटेड हों|
  • इसके अलावा चार्जर पर A+ और मेड इन चाइना लिखा है तो समझ लो वह नकली है|
  • अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आपको चार्जर खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि उसके ऊपर 'Designed by Apple in California'लिखा हो|
  • अगर ऐसा नहीं लिखा है तो वह Charger नकली है|
  • इसके साथ ही आईफोन के नकली और असली चार्जर के लोगो में फर्क होता है|
  • नकली चार्जर का लोगो सामान्य से ज्यादा गाढ़े रंग का होता है|
  • वहीं श्याओमी के चार्जर में चार्जिंग केबल की लंबाई से आप आसली नकली का पता कर सकते हैं|
  • नकली चार्जर की चार्जिंग केबल की लंबाई 120 सेंटीमीटर से ज्यादा होती है, वहीं उसका एडॉप्टर सामान्य से लंबा होता है|
  • वनप्लस के असली चार्जर में फ्लैश चार्जिंग का लोगो बनकर आएगा|
  • यदि ऐसा नहीं होता है तो समझ लें कि चार्जर नकली है|
  • हुवावे के चार्जर पर प्रिंटेड बारकोड की सभी जानकारियां एडॉप्टर पर भी समान होती है|
  • अगर दोनों जगह अलग अलग जानकारी है तो समझ लेना वो Charger नकली है|

RBI की नयी नीति Standing Deposit Facility,जाने क्या है ये

Share this story