Youtube पर अब घर बैठे कैसे करें कमाई जाने टिप्स

Youtube पर अब घर बैठे कैसे करें कमाई जाने टिप्स

Youtube पर आप Sponsored Video के जरिए कमाई कर सकते हैं।

डेस्क-अगर आप Youtube पर वीडियो के जरिए कमाई करना चाहते हैं, तो आप किन तरीकों से यूट्यूब पर पैसे कमा सकते हैं।

कुछ टिप्स का सही से इस्तेमाल करने पर आप Youtube पर अपनी कमाई दोगुनी कर सकते हैं। यहां सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

RBI ने जारी की Deadline जल्द ही बंद हो जाएगा आपका Debit Credit Card

आइए जानते हैं कि  Youtube पर पैसा कैसे कमाए

गूगल ऐड सेंस

  • अपने यूट्यूब अकाउंट को Google Absence से लिंक करें। इसके लिए यूट्यूब की कुछ पॉलिसीज हैं |
  • जिन्हें आपको पढ़ना होगा।
  • अगर आप एलिजिबल हुए तो गूगल आपके वीडियोज में विज्ञापन देना शुरू कर देगा।
  • इसके जरिए आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

Sponsored Video

  • Youtube पर आप Sponsored Video के जरिए कमाई कर सकते हैं।
  • इसमें आप किसी कंपनी, ब्रांड या दुकान का एक्सक्लूसिव वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
  • अगर इसे आसान भाषा में कहें तो आपको एक तरह से किसी कंपनी या ब्रांड का प्रचार करना है।
  • उदाहरण के लिए अगर आपका चैनल यात्रा से संबंधित है, तो आप किसी होटल या लॉन्ज का स्पॉन्सर्ड वीडियो बना सकते हैं।
  • इससे आप यूट्यूब के अलावा भी कमाई कर सकते हैं।
  • बस इसके लिए आपको इन बिजनेस कंपनियों को भरोसा दिलाना होगा कि आपके Video को यूजर्स पसंद करेंगे, जिससे उन्हें फायदा होगा।

Body के थकान और सुस्ती को दूर करने के लिए Diet में शामिल कर ये Foods

कहानी में करें प्रचार

  • आपने कई वीडियोज देखे होंगे जिनमें आपको अचानक से किसी ब्रांड के बारे में जानकारी दी जाती है या फिर उसे वीडियो में दिखाया जाता है।
  • उदाहरण के लिए अगर आप Youtube पर कॉमेडी देख रहे है, तो उसमें आपको किसी मोबाइल, बाइक, कार या फिर कंपनी का नाम दिखाया जाता है।
  • यह भी प्रचार करने का एक तरीका है जिसमें ब्रांड या कंपनी का सीधे न दिखाकर दूसरी तरह से प्रचार किया जाता है।

लिंक के जरिए करें कमाई

  • अगर आप अपने Youtubevideo पर किसी ब्रैंड या प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं, तो अच्छा होगा कि उस प्रोडक्ट का लिंक भी इंट्रोडक्शन में दें।
  • इससे अगर कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करके सामान खरीदता है, तो कंपनी आपको इसके बदले कुछ हिस्सा देती है।

आपके कटे-फटे नोट भी बदले जा सकते हैं, जाने RBI के क्या है नियम

Share this story