Health के लिए फायदेमंद होता है Vitamin K

 
Health के लिए फायदेमंद होता है Vitamin K

पालक में आयरन और Vitamin K भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

डेस्क-खाने में मौजूद विटामिन हमारे खाने को पौष्टिक बनाते हैं और साथ ही हमारे बॉडी को हेल्दी रखने में भी सहयता करता हैं| Vitamin K हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है|

यह बात सबसे ज्यादा अहमियत रखती है कि हम किस मात्रा में विटामिंस का सेवन करते हैं| विटामिन K बॉडी में घुलनशील होता है| इसके इस्तेमाल से हमारे बॉडी को जरूरी तत्वों की प्राप्ति होती है| विटामिन K हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है|

  • विटामिन के बॉडी में ब्लड के बहाव को बेहतर बनाता है|
  • यह खून जमने की प्रक्रिया में पोषक तत्वों को सक्रिय कर के बॉडी में खून का जमाव होने से रोकता है|
  • विटामिन के चोट पर बहने वाले खून को रोकने में मदद करता है|
  • इसके अलावा रोजाना विटामिन के का सेवन करने से चोट लगने पर रक्त का बहाव ज्यादा नहीं होता है|
  • विटामिन के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और खनिज मौजूद होते हैं|
  • जो बॉडी को मजबूत बनाते हैं|
  • रोजाना विटामिन के का सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो जाती हैं|
  • अगर आप दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रोजाना विटामिन के का सेवन करें |
  • विटामिन के की कमी होने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है|

 Vitamin K से भरपूर हैं ये सब्जियां

जैसा कि सभी जानते हैं कि शरीर के विकास और इसे सेहतमंद बनाए रखने में विटामिन का बड़ा योगदान होता हैं। जिसमें विटामिन K भी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। जो कि बॉडी की कई प्रॉब्लम को दूर करने के लिए जरूरी होता हैं। इसकी कमी से बॉडी में ब्लड क्लॉटिंग, हड्डियों की कमजोरी जैसी कई बड़ी प्रॉब्लम पैदा हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने आहार में विटामिन K जरूर लिया जाए।


आइए जानते है कौन -कौन सी सब्जी विटामिन K से भरपूर हैं और healthy body के लिए बेहद जरूरी हैं

पत्ता गोभी

  • पत्ता गोभी विटामिन A, विटामिन C और विटामिन K का बेहतरीन स्रोत है।
  • इसके अलावा इसमें फाइबर भी भरपूर पाया जाता है।
  • एक कप पत्ता गोभी में 53।2 माइक्रोग्राम विटामिन के होता है।
  • पत्ता गोभी के अलावा फूल गोभी में भी विटामिन K की मात्रा होती है इसलिए इसका सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है।

ब्रोकली

  • ब्रोकली विटामिन K का बेहतरीन स्रोत है।
  • ब्रोकली में कई फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
  • एक कप में लगभग 220 माइक्रोग्राम विटामिन 'K' होता है।
  • इसके अलावा इसमें लोहा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन A और विटामिन C भी पाया जाता है।
  • ब्रोकली को आप पका कर या कच्चा भी खा सकते हैं।

पालक

  • पालक में आयरन और विटामिन K भरपूर पाया जाता है।
  • इसीलिए एनीमिया को दूर करने के लिए पालक सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है।
  • इसके अलावा पालक को विटामिन A और बीटा कैरोटीन का स्रोत माना जाता है।
  • पालक में विटामिन के बहुत ज्यादा पाया जाता है|
  • इसलिए इसका सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।

शलजम

  • शलजम बहुत पौष्टिक सब्जी होती है मगर इसके बारे में ज्यादातर लोग जानते नहीं हैं।
  • शलजम आंखों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है|
  • क्योंकि इसमें विटामिन A और विटामिन K दोनों भरपूर पाया जाता है।

चुकंदर

  • सर्दियों में मिलने वाला चुकंदर बहुत पौष्टिक होता है।
  • लाल रंग की इस सब्जी के सेवन से बॉडी में हीमोग्लोबिन बढ़ता है|
  • क्योंकि इसमें आयरन बहुत ज्यादा होता है।
  • इसके अलावा चुकंदर में कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इसे पौष्टिक बनाते हैं।

Healthy रहने के लिए अपनाइए इन 10 habits को

Tags