घर में शंख रखने से आती है Positive Energy, जाने कैसे

प्रतिदिन घर में शंखनाद करने से Positive Energy प्रवेश करती है।

डेस्क-हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम में शंख ध्वनि करने का विधान है।पूजा-पाठ से लेकर घर में होने वाले खुशी के हर मौके पर शंख को बजाने की परंपरा है| घर में शंख बजाने से Positive Energy आती है |

शंख घर के Negative Energy को करता है दूर

  • अगर आप सही शंख का चुनाव करके आप अपने मन की हर इच्छा पूरी कर सकते हैं।
  • घर में शंख रखने से Negative Energy समाप्त होती है।
  • प्रतिदिन घर में शंखनाद करने से पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है।
  • शंख ध्वनि से सूक्ष्म जीवाणुओं का नाश होता है।
  • शंख में पंच तत्वों का संतुलन बराबर बनाए रखने की प्रचुर क्षमता होती है।
  • इसमें जल भरकर निम्न मन्त्र का जाप करके इस जल को पीने से हृदय और श्वाससंबधित रोगों से मुक्ति मिलती है।

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः

  • अगर आपकी जन्मकुंडली में सूर्य नीच का है या सूर्य खराब फल प्रदान कर रहा है तो प्रत्येक रविवार दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर सूर्य को अर्ध्य दें।
  • धन के अभाव से गुजर रहे हैं तो विष्‍णु शंख को अपने घर ले आएं।
  • इस शंख का आकार अर्धचन्द्राकार होता है इसलिए इसे चंद्र शंख भी कहा जाता है
  • शंख में जल भरकर " श्री सूक्त " का पाठ करके उस जल को दुकान, आफिस में छिड़कने से व्यापार में बढ़ौतरी होती है।

अगर आप भी चाहते है की आपका पर्स पैसों से रहे हमेशा भरा तो रखे इन बातों का खास ध्यान

आइए जानते हैं कि घर में शंख रखने से फायदे होते हैं

  • हमारे देश के कई घरों में लोग शंख को पूजाघर में रखते हैं और इसे नियम‍ित रूप से बजाते हैं|
  • ऐसे में यह उत्सुकता एकदम स्वाभाविक है कि शंख केवल पूजा-अर्चना में ही उपयोगी है या इसका सीधे तौर पर कुछ लाभ भी है|
  • दरअसल, सनातन धर्म की कई ऐसी बातें हैं, जो न केवल आध्यात्मिक रूप से, बल्कि कई दूसरे तरह से भी फायदेमंद हैं|
  • वास्तु के अनुसार भी शंख को शुभ माना गया है|
  • शंख रखने, बजाने व इसके जल का उचित इस्तेमाल करने से कई तरह के लाभ होते हैं|
  • कई फायदे तो सीधे तौर पर सेहत से जुड़े हैं|
  • आगे चर्चा की गई है कि पूजा में शंख बजाने और इसके इस्तेमाल से क्या-क्या फायदे होते हैं|
  • ऐसी मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है|
  • धार्मिक ग्रंथों में शंख को लक्ष्मी का भाई बताया गया है, क्योंकि लक्ष्मी की तरह शंख भी सागर से ही उत्पन्न हुआ है|
  • शंख की गिनती समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में होती है|
  • शंख को इसलिए भी शुभ माना गया है, क्योंकि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु, दोनों ही अपने हाथों में इसे धारण करते हैं|
  • पूजा-पाठ में शंख बजाने से वातावरण पवित्र होता है|
  • जहां तक इसकी आवाज जाती है, इसे सुनकर लोगों के मन में Positive Thoughts पैदा होते हैं|
  • अच्छे विचारों का फल भी स्वाभाविक रूप से बेहतर ही होता है|
  • शंख के जल से श‍िव, लक्ष्मी आदि का अभि‍षेक करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है|
  • ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है कि शंख में जल रखने और इसे छ‍िड़कने से वातावरण शुद्ध होता है|
  • शंख की आवाज लोगों को पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित करती है|
  • ऐसी मान्यता है कि शंख की पूजा से कामनाएं पूरी होती हैं|
  • इससे दुष्ट आत्माएं पास नहीं फटकती हैं|
  • शंखोदक के भस्म के उपयोग से पेट की बीमारियां, पथरी, पीलिया आदि कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं|
  • शंख बजाने से फेफड़े का व्यायाम होता है|
  • पुराणों के जिक्र मिलता है कि अगर श्वास का रोगी नियमि‍त तौर पर शंख बजाए, तो वह बीमारी से मुक्त हो सकता है|

दांतों को करता है मजबूत

  • शंख में रखे पानी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं|
  • यह दांतों के लिए भी लाभदायक है|
  • शंख में कैल्श‍ियम, फास्फोरस व गंधक के गुण होने की वजह से यह फायदेमंद है|
  • वास्तुशास्त्र के मुताबिक भी शंख में ऐसे कई गुण होते हैं, जिससे घर में Positive Energy आती है|
  • शंख की आवाज से 'सोई हुई भूमि' जाग्रत होकर शुभ फल देती है|

आइये जानते है Glowing skin और Healthy Life का राज

Share this story