आपके Health के लिए दूध या दही जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद

आपके Health के लिए दूध या दही जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद

दूध और दही Health के लिए दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं|

डेस्क-दूध और दही दोनों ही अच्छी Health के लिए बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन अगर दूध और दही में तुलना की जाए तो दही दूध के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है |

बॉडी के लिए बेहद जरूरी होता है कैल्शियम

  • बॉडी के सही तरीके से काम करने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है| कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है|
  • इसके अलावा कैल्शियम हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रोल, लिंप डिजीज से सुरक्षित रखने में भी मददगार साबित होता है|
  • इसलिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को जरूर शामिल करें जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद हो|
  • सभी जानते हैं कि दूध और दही में सबसे ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है|
  • लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दूध और दही दोनों में से किस एक चीज में अधिक कैल्शियम होता है और आपके लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

सुबह उठने में आती है आलस तो आप हो सकते है dysania के शिकार

आइए जानते हैं की आपके Health के लिए दही या दूध क्या है ज्यादा फायदेमंद

कैल्शियम

  • हर तरह से दूध में दही से ज्यादा कैल्शियम होता है|
  • 100 ग्राम दूध में लगभग 125 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है|
  • जबकि, 100 ग्राम दही में 85 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है|

कैलोरी

  • ये कहना गलत नहीं होगा कि दूध और दही Health के लिए दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं|
  • बात अगर कैलोरी की करें तो 250 मिलीलीटर फैट फ्री दूध में लगभग 90 कैलोरी और 9 ग्राम प्रोटीन होता है|
  • वहीं, एक कप फैट फ्री दही में 98 कैलोरी और 11 ग्राम प्रोटीन होता है|
  • इससे ये साफ है कि दही में दूध की तुलना में अधिक कैलोरी और प्रोटीन मौजूद होता है इसलिए दही हेल्थ को दूध से ज्यादा फायदा पहुंचाती है|

विटामिन

  • दूध और दही दोनों में ही विटामिन B-12 और विटामिन A मौजूद होता है|
  • एक कप फैट फ्री दही और दूध दोनों में लगभग 8 फीसदी मात्रा विटामिन बी-12 और 2 फीसदी मात्रा विटामिन A की होती है|
  • वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को एक दिन में कम से कम 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 और 1.3 मिलीग्राम विटामिन A लेने की सलाह दी जाती है|
  • अगर विटामिन की बात करें तो दूध और दही दोनों ही काफी हेल्दी होते हैं|

दूध और दही में क्या है ज्यादा बेस्ट

  • दूध और दही दोनों ही अच्छी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन अगर दूध और दही में तुलना की जाए तो दही दूध के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी होती है|

Social Media पर Sania Mirza के बेटे के साथ फोटो हो रही वायरल

Share this story