घर में कोई भी समस्या हो तो कैसे करें दूर, ये हैं महाउपाय

सुख और शांति ऐसी चीजें हैं जिसकी चाहत हर इंसान को होती है।
Quarrel
घर की नकारात्मक के कारण कई प्रकार की समस्या आती है। इसके समाधान के लिए शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं।

home problems and solutions: सुख और शांति ऐसी चीजें हैं जिसकी चाहत हर इंसान को होती है। इसके लिए हर इंसान अपनी क्षमता के हिसाब से नौकरी या रोजगार करता है।परंतु, कड़ी मेहनत के बाद भी कई बार ये हासिल नहीं हो पाती है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि हर बार ग्रह ही जिम्मेदार हो, जानकार बताते हैं कि इसके लिए हमारे जीवन की छोटी-छोटी बातों का भी खास असर होता है। इस स्टोरी में आगे हम उन छोटी छोटी बातों के बारे में जानेंगे जिसके कारण से घर में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है।  साथ ही ये भी जानेंगे कि इसका समाधान क्या है? 

पहली समस्या- घर में मन उदास रहना

अगर घर में घुसते ही आपका मन अशांत हो जाता है या उदासी महसूस होती है अथवा कभी-कभी मन भारी लगता है। ये सभी लक्षण अच्छे नहीं माने गए हैं। यदि आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो तो ये इस बात का संकेत देता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है। 

समाधान- रोज शाम को घर के पूजा स्थल पर घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही गुग्गुल की धूप जलाकर पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से घर की निगेटिव एनर्जी दूर होगी।


दूसरी समस्या- इलेक्ट्रॉनिक सामानों का बार बार खराब हो जाना इस बात का संकेत देता है कि घर में राहु की स्थिति ठीक नहीं है। जो कि दुर्घटना का कारण बन सकता है। 

समाधान- इसके लिए घर के मुख्य दरवाजे पर एक स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। साथ ही घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और घर में किसी प्रकार की गंदगी जमा न होने दें। ऐसा करने से ही घर में राहु का दुष्प्रभाव खत्म होगा। 

तीसरी समस्या- घर में बेवजह झगड़ा होना, परिवार के सदस्यों का आपसी विवाद बढ़ना, घर की महिलाओं के बीच मनमुटाव बढ़ना। अगर ऐसा कुछ दिखाई दे तो समझना चाहिए कि घर में मंगल की स्थिति ठीक नहीं है। 

समाधान- इसके लिए घर की खिड़कियों को खोलकर रखें ताकि सूर्य की पर्याप्त किरणें आ सके। साथ ही घर के सभी लोग मिलकर यदि सुंदरकांड का पाठ करें तो अच्छा रहेगा। 


चौथी समस्या- कभी ऐसा होता है कि बच्चा का बेवजह रोना या चौंक कर उठना

समाधान- इसके लिए घर के अंदर खुशबू वाले फिनाइल से पोछा लगवाएं, या जल में खुशबू वाले फिनाइल से पोछा लगवाएं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि सूर्य के प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था हो। 

पांचवी समस्या- घर के किसी भी सदस्य का बार बार बीमार होना।

समाधान- इसके लिए घर में रोज सवेरे बोल बोलकर गायत्री मंत्र का 108 बार पाठ करें। इसके अलावा दोनों समय भोजन पक जाने के बाद पहले इष्ट देव समर्पित करें फिर इसे ग्रहण करें।

छठी समस्या- पैसों का चोरी होना या धन की बर्बादी

समाधान- घर में रखे हुए तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं। साथ ही कमाई का कुछ अंश गरीबों के बीच बांटें। 

Share this story