प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

Jhanda rohan
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज चिनहट लखनऊ, डी.पी.एस एकेडमी इटौंजा लखनऊ, व जी. एस. एम. प्राइवेट आई. टी. आई रायपुर राजा इटौंजा लखनऊ में गणतंत्र दिवस का 75 वां पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। देव ग्रुप के सभी कॉॅलेज की प्रबंधक  शैल सिंह एवं देव ग्रुप के चेयरमैन एल. एम. पी. सिंह  ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने सभी विद्यालयों में वर्चुअली हिस्सा लेते हुए बच्चों को सम्बोधित किया। 
  
श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज चिनहट लखनऊ में गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा सिंह ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद प्रधानाचार्या ने बच्चों को शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाइयां सभी को दी। ध्वजा फहराने के बाद विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चे वन्दे मातरम् के नारे लगातेे रहे। प्रभात फेरी देखने के लिए लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए और बच्चों के संग वंदे मातरम् के नारे लगाने लगे। प्रभात फेेरी विद्यालय से निकल कर चिनहट बाजार, मटियारी, चिनहट तिराहे होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। प्रभात फेरी के बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किये। रघुपति राघव राजा राम, मेरे घर राम आए हैं, वंदेमातरम् एवं देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ प्रमुख रहे। विद्यालय की प्रबंधक  शैल सिंह एवं देव ग्रुप के चेयरमैन एल. एम. पी. सिंह जी ने भी वर्चुअली कार्यक्रम मेें हिस्सा लिया। शैल सिंह ने बच्चों को सम्बोधित किया। उन्होंने बच्चों को गणतंत्र के मायने समझाए। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। 
डी.पी.एस. एकेडमी इटौंजा लखनऊ में गणतंत्र दिवस ं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद गरिमा सिंह एवं प्रधानाचार्या मीता चक्रवर्ती ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। एवं बच्चों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक गण मौजूद थे।       
जी.एस.एम. प्राइवेट आई.टी.आई. रायपुर राजा, इटौंजा लखनऊ में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने ध्वज फहराकर सलामी दी, एवं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Share this story