भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी धड़कने, कभी भी जारी हो सकती है सूची
There is a lot of excitement about the BJP District President post, the list can be released anytime
Fri, 24 Jan 2025
बलरामपुर। भाजपा संगठन में जिलाध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया था। जिनके सत्यापन के लिए उन्हें प्रदेश कार्यालय भेजा गया था। काशी क्षेत्र के भाजपा मंत्री सुशील त्रिपाठी को जिले में चुनाव अधिकारी बना के भेजा गया था।
चुनाव अधिकारी सुशील त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष पद के लिए 19 लोगो ने ने आवेदन पत्र सौंपा था। वहीं प्रदेश परिषद सदस्य के छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र सौंपा था। वर्तमान समय में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह है। जिनके कुशल नेतृत्व में जिले की विधानसभा सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। लगातार दो बार जिलाध्यक्ष रहने व उनके कार्य कुशलता को देखने के बाद भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।
जिलाध्यक्ष पद के परिणाम की घोषणा को लेकर दावेदारों की धड़कने तेज हो गई है। कवायद लगाई जा रही है कि इसी महीने सूची जारी हो सकती है। जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के समर्थक अपने अपने नेता की दावेदारी पक्की बताते हुए देखने को मिलते ही।