Asian Games 2023 : Neeraj Chopra ने  दूसरी बार भाला फेंक में Gold Medal  जीता , kishore kumar ने  Silver Medal पर किया कब्जा

Asian Games 2023: Neeraj Chopra won gold medal in javelin throw of Asian Games for the second time Kishore Kumar captured silver medal
नीरज
Asian Games 2023 : भारत के स्टार एथलीट Neeraj Chopra ने लगातार दूसरी बार Asian Games के भाला फेंक स्पर्धा में Gold Medal  जीता है। उन्होंने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ Gold Medal  पर कब्जा जमाया।  भारत के ही किशोर जेना ने 87.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ Silver Medal  हासिल किया। 

Also Read - Asian Games 2023 Hockey : India ने South Korea को 5-3 से हरा कर फाइनल में बनाई जगह

किशोर का यह पहला Asian Games  है और उन्होंने रजत पर कब्जा जमाया। यह किसी भी प्रतियोगिता में जेना का पहला पदक है। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  यह 72 वर्षों में पहली बार है जब भारत के ही दो एथलीट ने Gold Medal  और रजत पर कब्जा जमाया हो। भारत के अब Asian Games के भाला फेंक स्पर्धा में पांच पदक हो गए हैं। इन दो पदक से पहले 1951 दिल्ली Asian Games में परसा सिंह ने रजत, 1982 दिल्ली Asian Games में गुरतेज सिंह ने कांस्य और 2018 जकार्ता Asian Games में Neeraj Chopra ने Gold Medal जीता था। 


Also Read - ICC Cricket World Cup 2023: क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ World Cup में इन 5 बल्लेबाज पर रहेगी निगाहे

ऐसा भी पहली बार है जब Asian Games के पुरुषों के भाला फेंक में भारत ने दो पदक जीते हैं। Neeraj Chopra का पहला थ्रो 82.38 मीटर का रहा। इस थ्रो के बाद वह पहले स्थान पर पहुंच गए थे। भारत के ही किशोर जेना उनके बाद दूसरे स्थान पर थे। जेना ने 81.26 मीटर का थ्रो किया था। जापान के गेंकी डीन 78.87 थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर थे। नीरज का दूसरा थ्रो 84.49 मीटर का रहा। उन्होंने अपने पिछले थ्रो में सुधार किया। वह पहले स्थान पर बरकरार रहे। वहीं जेना दूसरे स्थान पर थे। जेना का दूसरा थ्रो 79.76 मीटर का रहा।

Also Read - Asian Games 2023 Mens Cricket : Indian Team आज Nepal नेपाल के खिलाफ Quarter Final खेलने उतरेगी


 

null


 

Share this story