ICC World Cup 2023 IND vs NZ : Team India ने  20 साल बाद  World Cup में New Zealand  को 4 विकेट से हराया 

ICC World Cup 2023 IND vs NZ: Team India defeated New Zealand by 4 wickets in the World Cup after 20 years
a
ICC World Cup 2023 IND vs NZ :India ने  New Zealand  को चार विकेट से हरा दिया। इस World Cup में यह भारत की लगातार पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ ही Team India  अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। अब भारत के पास 10 अंक हैं। इस मैच में New Zealand ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। इसके जवाब में india  ने 48 ओवर में छह विकेट खोकर 274 रन बना लिए और चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

ICC World Cup 2023 IND vs NZ : India ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला team इन 2 खिलाडियों की हुई Entery

New Zealand  के लिए सबसे ज्यादा 130 रन डेरिल मिचेल ने बनाए।  Ravindra  75 और  Phillips 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए Mohammed Shami  ने पांच और Kuldeep Yadav ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।

null




भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। डेवोन कॉन्वे खाता खोले बिना ही सिराज का शिकार बने। विल यंग भी 17 रन बनाकर शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। 19 रन पर दो विकेट गिरने के बाद रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला। पावरप्ले खत्म होने के बाद कीवी टीम का स्कोर 34/2 था। 13 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार और 21 ओवर में 100 के पार पहुंचा। रवींद्र ने 56 गेंद और मिचेल ने 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये दोनों मिलकर न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार ले गए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। 178 रन पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। रवींद्र 75 रन बनाकर शमी का दूसरा शिकार बने।

ह

Also Read - तुलसी का उपयोग किन किन चीजो में किया जाता है जानिए

मोहम्मद शमी को इस विश्व कप में पहली बार खेलने का मौका मिला था और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने विल यंग को पवेलियन भेजा। इसके बाद क्रीज पर जम चुके रचिन रवींद्र को आउट कर 159 रन की साझेदारी तोड़ी। अंत में उन्होंने तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। उन्होंने अपने 10 ओवरों में 54 रन देकर पांच विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

g

Share this story