Sri Lanka vs Australia, 1st Test : स्टीव स्मिथ टेस्ट शतक के मामले में इस भारतीय खिलाडी को छोड़ा पीछे

Sri Lanka vs Australia, 1st Test : स्टीव स्मिथ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में महान सुनील गावस्कर से आगे निकल गए। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने मेजबान श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन यह उपलब्धि हासिल की। अपना रिकॉर्ड 35वां टेस्ट शतक पूरा करते हुए स्टीव स्मिथ ने 10 हजार रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
AUS 621/5 (147)
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतकों के मामले में स्टीव वॉ और एलन बॉर्डर को पछाड़ चुके हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 330 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 147 रन नाबाद हैं और स्टीव स्मिथ 104 रन पर नॉट आउट हैं।टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम हैं, जिन्होंने 111 मैच में यह कारनामा किया था।
दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा है, जिन्होंने 115 मैच में यह मुकाम हासिल किया था। अब स्टीव स्मिथ ने भी 115 मैच में ही 10 हजार रन का आंकड़ा पार किया है, इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया। मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 122वें टेस्ट मैच में 10 हजार रन का माइल स्टोन पूरा किया था।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने 278 पारियों में 36 टेस्ट शतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 205 पारियों में 35 सेंचुरी जड़ दिए। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम 186 पारियों में 33 शतक दर्ज हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम फैब फोर में सबसे कम शतक हैं। कोहली 210 पारियों में 30 सेंचुरी ही जमा पाए हैं।