Syed Mushtaq Ali Trophy  2023 : Uttar Pradesh  ने Gujarat  को 6 विकेट से हराकर के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह 
 

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: Uttar Pradesh defeated Gujarat by 6 wickets and made it to the quarter-finals
Uttar Pradesh  
Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: Uttar Pradesh  ने Gujarat  को 6 विकेट से हराकर Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वही  तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar और  Mohsin Khan  की शानदार गेंदबाजी के बाद Nitish Rana के नाबाद तेजतर्रार अर्धशतक की मदद से Uttar Pradesh  को जीत मिली। Uttar Pradesh के गेंदबाजों ने Gujarat  को 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन ही बनाने दिए। लक्ष्य के जवाब में Uttar Pradesh ने आठ गेंद शेष रहते चार विकेट पर 130 रन बनाकर जीत दर्ज की।
 

ICC World Cup 2023 NZ vs RSA : New Zealand ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

Gujarat  की टीम से केवल सौरव चौहान (32 रन 21 गेंद) ही संघर्ष कर पाए। भुवनेश्वर कुमार ने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, मोहसिन ने 13 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। Nitish Rana , Jasmer और  Kartik Tyagi  को एक-एक विकेट मिला।  Nitish Rana अपनी पारी के दौरान कभी भी दबाव में नहीं दिखे और 49 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी खेली। 

ICC World Cup 2023 AFGvsSL : England और Pakistan के बाद अब Sri Lanka को भी Afghanistan ने 7 विकेट से हराया

उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े। लगभग एक साल से ज्यादा भारतीय टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर ने अपनी सीम और स्विंग गेंदबाजी से गुजरात के बल्लेबाजों को परेशान किया जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की पेस और बाउंस से बल्लेबाजों को खेलने में समस्या हुई।

 रीठासाहिब से पंजाब लौट रही सिख तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 40 घायल

लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की शुरुआत खराब रही। उसने चार ओवर के अंदर दो विकेट 22 रन पर ही गंवा दिए। लेकिन राणा के साथ समीर रिजवी (30 रन, 39 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की उपयोगी साझेदारी करके टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। राणा ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।

Share this story