WC Qualifier Football : Lionel Messi के गोल से Argentina ने peru को 2-0 से हराया
WC Qualifier Football: Argentina beats Peru 2-0 with Lionel Messi goal
Thu, 19 Oct 2023

WC Qualifier : World Cup winning captain Lionel Messi के दो गोल की मदद से Argentina ने Football World Cup Qualifier के मुकाबले में peru को 2-0 से हराया। Messi टीम के लिए यह पूरा मुकाबला खेले। 36 साल के मेसी मांसपेशियों में दर्द के कारण अपने क्लब इंटर मियामी के साथ कई मैचों से बाहर रहने के बाद फिट होकर लौटे हैं। मौजूदा विजेता टीम Argentina को मैच को जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
Also Read - तुलसी का उपयोग किन किन चीजो में किया जाता है जानिए
Messi ने 32वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके Argentina का मैच में खाता खोला। एंजो फर्नांडीज ने निको गोंजालेज को गेंद पास की और उन्होंने गेंद Messi की तरफ आगे बढ़ा दी। फिर मेसी ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। फिर इसके 10 मिनट बाद ही Messi ने एक और गोल करके टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया।
एंजो के पास पर मेसी यह गोल करने में सफल रहे। पहले हाफ मेंArgentina 2-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ के 57वें मिनट में मेसी के गोल को वीडियो रिव्यू के माध्यम से ऑफ साइड करार देकर अमान्य घोषित कर दिया गया।पेरू और अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने मैच के बाद मेसी से मिलने के लिए मैदान में जाने की कोशिश की। विश्वकप जीतने के बाद से Argentina की यह लगातार आठवीं जीत है।
This is Lionel Messi, ladies and gentlemen.pic.twitter.com/OWhEYvTBdp
— All About Argentina 🛎🇦🇷 (@AlbicelesteTalk) October 18, 2023