जाने बुद्धिमान लोग खुश क्यों नहीं दिखते

जाने बुद्धिमान लोग खुश क्यों नहीं दिखते

प्राणियों के लिए, उनकी बायोलॉजी उनके जीवन का सबसे मुख्य हिस्सा होती है

डेस्क-आपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में अक्सर देखा है कि बहुत से बुद्धिमान लोग अपने आप में मस्त रहते थे। वे खुश रहने के लिए वो सारी चीजें नहीं करते थे, जो आम तौर पर लोग करते हैं। वे बाहर नहीं जाते, मज़े नहीं करते, पार्टी नहीं करते – वे बस अपने काम पर ध्यान लगाते थे। लेकिन क्या बुद्धि और खुशी का कोई आपस में कोई संबंध है?

जीवन में खुश रहने के लिए क्या करे

जीवन में कई तरह के सुख होते हैं: भौतिक सुख, जैविक सुख, बुद्धि के सुख, गहरी बुद्धि के सुख, भावनाओं के सुख और चेतनता के जबरदस्त सुख। जो व्यक्ति अपनी तर्क-बुद्धि या शुद्ध-बुद्धि(प्रज्ञा) के सुख का आनंद ले रहा है, उसके लिए वे चीजें कोई मायने नहीं रखती जिसे आप आनंददायक समझते हैं जैसे पब में मजे करना या ऐसा कुछ क्योंकि वे किसी और चीज का आनंद ले रहे हैं।

Income Tax विभाग ने किया ऐलान, 2.5 लाख रुपये से ज्यादा लेनदेन करने वालों को बनवाना पड़ेगा PAN card

बुद्धिमान लोग के खुश रहने के अपने मज़े हैं

  • दूसरे प्राणियों के लिए, उनकी बायोलॉजी उनके जीवन का सबसे मुख्य हिस्सा होती है।
  • लेकिन इंसान के रूप में पैदा होने पर आपकी बायोलॉजी आपके जीवन का मुख्य भाग नहीं रह जाती।
  • हो सकता है कि अठारह-बीस की उम्र में आप ऐसा सोचते हों, मगर आप देखेंगे कि ऐसा नहीं है।
  • इंसान के रूप में पैदा होने पर तर्क-बुद्धि बहुत मह्त्वपूर्ण हो जाती है।
  • शुद्ध-बुद्धि भावनाओं और चेतनता के दूसरे आयाम भी होते हैं। कुछ लोग सिर्फ भौतिक चीजों का आनंद ले सकते हैं।
  • कुछ लोग बौद्धिक सुखों या सुख के दूसरे आयामों का आनंद लेते हैं।
  • जिन कामों में आपको मज़ा आता है, वे लोग वो सारे काम नहीं कर रहे - इसका मतलब यह नहीं है कि वे मज़े नहीं कर रहे।
  • आप शतरंज खेलते हैं, किसी और को वह बकवास लगता है – सारी जिंदगी मोहरे चलाना।
  • मुझे यकीन है कि बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं।
  • मगर आपको सिर्फ बढ़िया तरीके से एक मोहरा चलाने में बहुत गहरी खुशी मिलती होगी।
  • हर व्यक्ति अलग-अलग तरह के सुख का आनंद ले सकता है, और ऐसा होना भी चाहिए।
  • अगर हर कोई एक ही चीज में लगा है, तो वह एक मूर्ख समाज होगा।

Diabetes के खतरे को कम करने में मदद करता है Vitamin E

Share this story