ICC World Cup 2023 INDvsBAN : Virat Kohli ने अंतरराष्ट्रीय मैच  में 26 हजार रन किये पूरे 

ICC World Cup 2023 INDvsBAN: Virat Kohli completed 26 thousand runs in international matches
Virat Kohli
ICC World Cup 2023 INDvsBAN : Team India ने लगातार चौथे मैच में जीत हासिल की है। Pune  के मैदान में Team India ने Bangladesh को सात विकेट से हराया। Bangladesh  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 41.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 261 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। india  के लिए Virat Kohli ने नाबाद 103 रन बनाए। Shubhman Gill ने भी 53 रन की शानदार पारी खेली।Rohit Sharma  ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में Ravindra Jadeja, Jasprit Bumrah और  Mohammed Siraj  ने दो-दो विकेट लिए। 

Virat Kohli

Also Read WC Qualifier Football : Lionel Messi के गोल से Argentina ने peru को 2-0 से हराया

Bangladesh के खिलाफ मुकाबले में Virat Kohli ने 77वां रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 हजार रन पूरे कर लिए। वह महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar  Australia के  पूर्व  captain Ricky Ponting और Sri Lankan के पूर्व captain Kumar Sangakkara के क्लब में शामिल हो गए। Virat Kohli  ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। Sachin Tendulkar के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर कुमार संगकारा हैं। उनके 28016 रन हैं। वहीं, रिकी पोंटिंग 27483 रन के साथ तीसरे क्रम पर हैं। महेला जयवर्धने ने 25957 रन बनाए हैं।

Virat Kohli

Also Read - तुलसी का उपयोग किन किन चीजो में किया जाता है जानिए

Virat Kohli ने अपने वनडे करियर का 48वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 78वां शतक लगाया। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले Sachin Tendulkar की बराबरी से अब सिर्फ एक कदम दूर हैं। Sachin Tendulkar के नाम 49 शतक हैं। Virat Kohli ने विश्व कप में अपना तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने टूर्नामेंट में आठ साल बाद सैकड़ा लगाया। Virat Kohli ने पिछली बार शतकीय पारी पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में एडिलेड के मैदान पर खेली थी। उससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 2011 में शतक लगाया था।

Virat Kohli

Also Read -Navratri 2023 : नवरात्रि पर इन 5 फलों का जरूर करें सेवन जानिए

Virat Kohli  ने इस मैच में शतक लगाकर भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन की बराबरी कर ली। वह भारत के लिए वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा इस मामले में सात शतक के साथ शीर्ष पर हैं। Sachin Tendulkar के छह और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के चार शतक हैं। धवन और Kohli तीन-तीन शतक के साथ चौथे क्रम पर हैं।


 

Share this story