महाभारत युद्ध के व्यूह और चक्रव्यूह रहस्य क्या था जानिए 

Know what was the secret of Vyuha and Chakravyuh of Mahabharata war
चक्रव्यूह तोड़ना कौन कौन जानता था?
चक्रव्यूह : भगवान कृष्ण की नीति के कारण, अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु को चक्रव्यूह में प्रवेश करने का आदेश दिया था। चक्रव्यूह में निहत्थे अभिमन्यु जयद्रथ सहित 7 योद्धाओं द्वारा आक्रमण किया गया जो कि युद्ध के नियमों के विरुद्ध था  और अभिमन्यु वीरगति की प्राप्त हुए । कहा जाता है कि कृष्ण भगवान भी यही चाहते थे कि युद्ध में नियम टूटें, जब एक पक्ष नियम तोड़ता है तो दूसरे पक्ष को भी नियम तोड़ने का मौका मिल जाता है |
 

विचित्र वीर हनुमान स्तोत्र फायदे ? हनुमान जी के सबसे शक्तिशाली मंत्र कौन सा है? जानिए

युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की संख्या लाखों होती थी  

महाभारत में कई व्यूहों का वर्णन मिलता है इन सभी प्रकार में सबसे घातक युद्ध रणनीति में चक्रव्यूह को माना जाता था। कि 48x128 किलोमीटर के क्षेत्रफल में कुरुक्षेत्र नामक जगह पर युद्ध हुआ था जिसमें भाग लेने वाले सैनिकों की संख्या लाखों में थी महभारत के युद्ध मे चक्रव्यूह को बनाने के लिए अक्षौहिणी 2,18,700 सैनिक, प्राचीन भारत मे अक्षौहिणी सेना गिनने का सबसे बड़ा माप था  से भी ज्यादा सैनिक लगे थे । यदि आकाश से चक्रव्यू को देखा जाए, तो वह एक चक्र के जैसे घूमता हुआ नजर आता था।

 

चक्रव्यूह का रहस्य क्या था?

चक्रव्यूह की रचना में सैनिकों की 7 सुरक्षा पंक्ति होती थी। चक्रव्यूह के पहले पंक्ति में सभी सैनिक निरंतर रूप से घूमते रहते थे। चक्रव्यूह के पहले पंक्ति में सामान्य एवं कम युद्ध कौशल वाले सैनिक को रखा जाता था। यदि पहली पंक्ति में कोई विरोधी दल का सैनिक या योद्धा किसी सैनिक को मार कर घुस भी ज्यादा था, उसकी जगह पर तुरंत कोई और सैनिक खड़ा हो जाता था ।

हर अगली पंक्ति में पहले से ज़्यादा कौशलपूर्ण योद्धा होते थे।चक्रव्यूह के अंतिम एवं 7वीं पंक्ति में बहुत बड़े-बड़े बलशाली एवं ताकतवर योद्धा तैनात होते थे ताकि यदि कोई सातवीं पंक्ति तक आ भी जाता है, तो इस 7वीं पंक्ति के चक्रव्यूह से जीवित वापस न जा सके। महाभारत के युद्ध के 13वे दिन कौरवों की तरफ से उनके सेनापति द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना की, द्रोणाचार्य ने जब महाभारत में चक्रव्यूह की रचना की थी, तो उन्होंने 7वीं पंक्ति में अपने अलावा दुर्योधन, दुशासन, कर्ण, कृपाचार्य, अश्वत्थामा जैसे बड़े-बड़े महारथियों को खड़ा किया जाता था।

नागा साधु बनने के लिए क्या करना पड़ता है? नागा साधु बनने की प्रक्रिया रहस्य जानिए

अभिमन्यु ने बहुत ही तीव्रता के साथ चक्रव्यूह पर आक्रमण किया

चक्रव्यूह बनाने का मुख्य उद्देश्य युधिष्ठिर को बंदी बनाकर युद्ध समाप्त करना था । द्रोणाचार्य को मालूम था कि चक्रव्यूह को अर्जुन भेद सकता है इसलिये अर्जुन को युद्धक्षेत्र की दूसरी तरफ उलझाया गया| तब चक्रव्यूह को तोड़ने  के लिए भगवान कृष्ण ने अभिमन्यु के साथ चारों पांडवों को भेजा था . अभिमन्यु ने बहुत ही तीव्रता के साथ चक्रव्यूह पर आक्रमण किया। अभिमन्यु के पीछे-पीछे युधिष्ठिर, भीम, नकुल, सहदेव दूसरे अन्य वीर भी चक्रव्यूह को तोड़ने  का प्रयास किया किंतु निरंतर गतिमान एवं व्यूह का सैनिक संगठन बदल जाने से वे सफल न हुए । अभिमन्यु ही ऐसे वीर थे, जो 7वें चरण तक चक्रव्यूह को तोड़कर अंदर घुसने में सफल रहे ।

सभी पंक्तियों को तोड़ते हुए जब अकेला अभिमन्यु चक्रव्यूह के केंद्र में पहुँच गए तब कौरवों के बड़े बड़े योद्धा एवं महारथी विचलित होने लगे क्योंकि दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण कुमार को भी अभिमन्यु ने मारा था। दुर्योधन अपने पुत्र को खोने के बाद बहुत क्रोधित था। सभी बड़े बड़े महारथी कौरव की तरफ से यही चाहते थे, कि यह चक्रव्यूह अभिमन्यु जीवित तोड़कर बाहर ना जाने पाए। इसलिए कौरवों ने तब युद्ध के सभी नियमों को तोड़ दिया। कौरवों की तरफ से सभी महारथियों ने अकेले अभिमन्यु को चक्रव्यूह के केंद्र में घेर लिया। चक्रव्यूह में फंसे अकेले अभिमन्यु पर जयद्रथ सहित 7 लोगों ने एक साथ आक्रमण किया और चक्रव्यूह में लड़ते लड़ते अभिमन्यु वीरगति को प्राप्त को प्राप्त हुए।

खाटू श्याम जी को हारे का सहारा क्यों कहा जाता है? खाटू श्याम बाबा की कहानी जानिए

कौन कौन से योद्धा चक्रव्यूह तोड़ सकते थे ?

पांडवो की तरफ से अर्जुन, श्री कृष्ण, अभिमन्यु और कौरवों की तरफ से भीष्म, द्रोण, कर्ण और अश्वत्थामा महाभारत के समय मे श्री कृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न और भगवान परशुराम दो ऐसे योद्धा भी थे जिन्होंने महाभारत के युद्ध में भाग नहीं लिया था लेकिन उन्हें चक्रव्यूह को तोड़ने का ज्ञान व ताकत थी महाभारत में न सिर्फ ‘चक्रव्यूह’ का प्रयोग हुआ 

Share this story