गर्मी की तपिश से राहत के लिए सावधानियां व जनहित में जारी अपील- लू  (हीट स्ट्रोक ) से बचाव करें और अपने आपको सुरक्षित रखें

Precautions for relief from summer heat and appeal issued in public interest- Protect yourself from heat stroke and keep yourself safe
गर्मी की तपिश से राहत के लिए सावधानियां व जनहित में जारी अपील- लू  (हीट स्ट्रोक ) से बचाव करें और अपने आपको सुरक्षित रखें
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पांडेय ). डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान उन समस्त लोगों से अपील करता है जो वर्तमान में अत्यधिक गर्मी की लहर का सामना कर रहे हैं। यह लू (हीट स्ट्रोक) किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है, इसलिए जब तक बहुत आवश्यकता न हो तो धूप में न निकलने का अनुरोध किया जाता है।



अपनी सुरक्षा के लिए बाहर निकलते समय नीचे दी गयी सावधानियों का पालन करें:-

रोकथाम व सावधानियां- 
1.प्यास न लगने पर भी थोड़ी.थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें।
2.धूप में निकलते समय छाता का प्रयोग करें।
3.    ढ़ीले और आरामदायक हल्के रंग के कपड़े कम से कम परतों में पहनें।
4.अपने साथ गीला तौलिया / गमछा रखें और उससे अपने सिर को ढ़कें।
5.जब भी संभव हो छायादार जगहों पर आ जाएं।
6.    अनावश्यक शारीरिक गतिविधि या व्यायाम करने  से बचें।
7.    व्यायाम घर के अन्दर ही करें।
8.बच्चों और बुजुर्गों का विषेष ध्यान रखना चाहिएए क्योंकि उन्हें लू (हीट स्ट्रोक) लगने का खतरा ज्यादा होता है।
9.    खासकर दिन में 11 बजे से 4 बजे के बीच तक बाहर से निकलने से बचें।


डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आने वाले मरीजों के लिए आवश्यक जानकारी : 
1.जिन मरीजों का नियमित (रूटीन) चेकअप का समय निर्धारित है उनसे अनुरोध हैे कि यदि आप सहज/कोई तकलीफ नही है तो आगे का समय सुनिश्चित करवा लें तथा हृदय और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के लिए सलाह में दी गयी दवाइयां लेना जारी रखें। 15--20 दिन में लगभग गर्मी कम हो जाने पर सम्बन्धित डॉक्टर से मिलकर अग्रिम परामर्ष ले सकते हैं।

2.    डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के लिए पर्याप्त मात्रा में पीने वाले पानी कूलर लगाए गये हैं। समय - समय पर पानी पीते रहें।

3.    संस्थान हेल्पलाइन नम्बर प्रदान कर रहा है जहां मरीज लू (हीट स्ट्रोक) से संबन्धित किसी भी तरह की सहायता के लिए फोन कर सकते हैं।  आपातकालीन सी.यु.जी.नम्बर. 8189007827  एवम 8176007286 सोमवार से रविवार 24×7  चौबीस घण्टे आपकी सेवा में तत्पर.

लू (हीट स्ट्रोक) के लक्षणों की पहचान
आपकी जानकारी के लिए खासकर यदि आप गर्मी में रहे हैं तो कुछ लक्षण हैं जिन पर ध्यान देना चाहिएः
1.कमजोरी या थकान महसूस होना।
2.    बेहोषी या चक्कर आना।
3.    घबराहट होना।
4.सिरदर्द होना।
5.मिचली या उल्टी आना।
6.    व्यवहार में बदलाव या  चिड़चिड़ापन होना।

यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो अस्पताल पहुंचने से पहले आपको क्या करना चाहिएः
1.पीड़ित व्यक्ति को छाया में ठण्डी जगह या पंखे के पास हवादार जगह पर ले जाएं।
2.टाइट कपड़े हटा दें और षरीर पर केवल ढ़ीले कपड़े ही रहने दें।
3.पीड़ित व्यक्ति पर गीला तौलिया रखें और शरीर को गीले कपड़े से पोंछते रहें।
4.शरीर को ठण्डा रखने के लिए ठण्डे पानी या बर्फ का उपयोग कर सकते हैं।
5.यदि मरीज होष में है और पानी पी सकता है तो उसे तरल पदार्थ देने का प्रयास करें। इसके अलावा मरीज को शिकंजी ,नीबू पानी देते रहें।
6.यदि मरीज पूरी तरह से होश में न हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर आई.वी.फ्लूड लगवाएं तथा पीड़ित के स्वस्थ होने तक चिकित्सीय परामर्ष लेते रहें।

कृपया ध्यान रखें धूप से बचाव ही सबसे बेहतर उपचार है। धूप से बचें और अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
संस्थान आपके बेहतर स्वास्थ्य की मंगल कामना करता है।

Share this story