25,000 हजार रूपए का इनामियां/वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 

Reward worth Rs 25,000/one wanted accused arrested
Reward worth Rs 25,000/one wanted accused arrested

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 460/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 (घ) पशु क्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित 25,000 हजार रूपए का इनामियां/वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि 
दिनांक 26/11/2023 को थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना के आधार पर एक ट्रक वाहन सं0 UP78BT 7660 से 32 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया था। जिसमें 8 राशि गोवंशीय घायल व 4 राशि गोवंशीय मृत अवस्था में मिले थे। पशु चिकित्सक द्वारा घायल गोवंशीय को उचित उपचार किया गया तथा मृत गोवंशीय के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। प्रकरण के सम्बन्द में थाना कासिमपुर पर मु०अ०सं० 460/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 (घ) पशु कुरता अधिनियम बनाम ट्रक नं0 UP 78BT 7660 चालक/स्वामी तथा अन्य अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम का गठन कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
कार्यवाही-
जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्त वाहिद रजा पुत्र मो० आजाद निवासी ग्राम बारा थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
नोट- उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त वाहिद रजा उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा 25,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। 1/2
मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध NBW व धारा 82 CrPC की कार्यवाही का प्रपत्र जारी किया गया था। तामीला होने के उपरान्त भी अभियुक्त करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। उपरोक्त घटना में संलिप्त 04 अन्य अभियुक्तो को थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
वाहिद रजा पुत्र मो० आजाद निवासी ग्राम बारा थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 
1.उ0नि0 कुलदीप सिंह थाना कासिमपुर जनपद हरदोई।
2. उ0नि0 पुष्कर वर्मा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई।
3. म0उ0नि0 प्रियांशी वर्मा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई।
4. का0 रोहित कुमार थाना कासिमपुर जनपद हरदोई।
5. का0 विकास यादव थाना कासिमपुर जनपद हरदोई।
6. का0 शशांक भारद्वाज थाना कासिमपुर जनपद हरदोई
शामिल रहे।

Share this story