Benefits of cycling in hindi : साइकिल चलाने के फायदे क्या हैं, किन बातों का रखें ध्यान

benefits of cycling in hindi: what are the benefits of cycling, what things to keep in mind
Benefits of cycling in hindi : साइकिल चलाने के फायदे क्या हैं, किन बातों का रखें ध्यान
benefits of cycling in hindi : अधिकतर लोग व्यायाम के तौर पर साइक्लिंग करते हैं। इससे शरीर की एक्सरसाइज होती है। साथ ही हम इसे कहीं जाने के लिए एक साधन के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए 40 मिनट रोजाना साइक्लिंग करने की जरूरत है। यह पैरों,फेंफड़ों, ड़ों इम्यून सिस्टम, मानसिक स्वास्थ्य और जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है।

साइकिल चलाने के फायदे क्या हैं?

1. इससे मूड अच्छा रहता है। इसे करने से हृदय स्वस्थ और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। डायबिटीज में भी फायदेमंद है। मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शारीरिक क्षमता बढ़ती है। मानसिक तनाव कम होता है। साइकिल चलाने से तनाव, अवसाद या चिंता की भावनाएं कम हो सकती हैं।

2. साइकिल चलाते समय सड़क या अपनी गति पर ध्यान केंद्रित करने से वर्तमान क्षण के प्रति एकाग्रता और जागरूकता विकसित करने में मदद
मिलती है। बच्चों को साइक्लिंग अवश्य कराएं। यह दिनभर की मानसिक हलचल से ध्यान हटाने में मदद करती है।

3. अगर लगता है कि आप सुस्त, उदासीन हैं या दिमाग धीरे-धीरे चल रहा है, तो कम से कम 10 मिनट के लिए साइक्लिंग करें। इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ जाता है। गट हैल्थ अच्छी रहती है। शरीर ऊर्जावान होता है।

4. साइकिल चलाते समय आप खुद को युवा महसूस कर सकते हैं। साइकिल चलाने से एंडोर्फिन को बूस्ट मिलती है, जो हमारे फील-गुड न्यूरोट्रांसमीटर के कारक हैं।

5. साइकिल की शुरुआती धीरे-धीरे से करें। साइकिल चलाने के जोखिम कम हैं। हर दिन गाड़ी चलाने के बजाय साइकिल चलाने के स्वास्थ्य लाभ चोट लगने के किसी भी जोखिम से कई गुना ज़्यादा हैं। 

6. साइकिल चलाते समय लगभग हर मांसपेशी का उपयोग होता है। पैर की मांसपेशियों पर सबसे अधिक दवाब होता है। पैडल मारने से पेट और पीठ की मांसपेशियां शरीर को स्थिर करती हैं, जबकि कंधे-हाथ की मांसपेशी प्रणाली आपको हैंडलबार पर सहारा देती है। साइकिल चलाने से पूरे शरीर में ताकत आती है।

7. एक अध्ययन से पता चला है कि साइकिल चलाने से शून्य कार्बन प्रदूषण होता है, जो इसे पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ परिवहन का एक रूप बनाता है।

ये न करें साइक्लिंग

साइक्लिंग से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। हार्ट प्रॉब्लम वाले लोग साइक्लिंग से बचें। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। गंभीर स्वास्थ्य स्थिति वाले व्यक्ति को भी साइक्लिंग नहीं करनी चाहिए।

वाईएमसीए (यंग मैन क्रिश्चियन एसोसिएशन) के एक अध्ययन के अनुसार जो लोग साइक्लिंग करते थे उनका वेल बीइंग स्कोर साइक्लिंग नहीं करने वालों की तुलना में 30 प्रतिशत बेहतर था। 

इम्यून सिस्टम के लिए साइक्लिंग वरदान है। साइक्लिंग माइल्ड एक्सरसाइज में आती है। यह वजन कम करने में भी मदद करती है। 

शरीर में कैलोरी को खत्म करने में साइक्लिंग बेहद कारगर है। यह हार्ट प्रॉब्लम और कैंसर के जोखिम को भी कम करती है। इसे कोई भी कर सकता है।

Share this story