साल 2024 गंगा सप्तमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

गंगा सप्तमी क्यों मनाई जाती है | Ganga Saptami Ka Kya Mahatva Hai?

ganga ji ki puja kaise kare

Ganga Ji Ki Puja Kaise Kare?

Ganga Saptami 2024

Ganga Saptami Kab Hai?

गंगा सप्तमी का पर्व पूरे उत्तर भारत के मुख्य पर्वों में से एक है। देश के उत्तरी राज्यों में इस पर्व की बड़ी धूम रहती है और लोग इस पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। इस दौरान मां की पूजा की जाती है। यह पर्व बैशाख मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सभी तीर्थों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और भारी संख्या में लोग इस दिन गंगास्नान करके पितरों को भी जल अर्पित करते हैं। गंगा सप्तमी के दिन गंगा और गाय की पूजा करने की परंपरा है। तो आज हम आपको बताएंगे की  2024 में गंगा सप्तमी का पर्व कब रहेगा और इसकी सही तिथि क्या होगी। साथ ही जानेंगे इस दिन का क्या महत्व होता है।

ganga ji ki puja kaise kare

गंगा सप्तमी तिथि और शुभ मुहूर्त

साल 2024 में गंगा सप्तमी का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार बैशाख मास के शुक्ल  पक्ष की सप्तमी तिथि यानि 14 मई, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।

गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त

गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। गंगा सप्तमी के शुभ मुहूर्त की अवधि 02 घंटे 30 मिनट की रहेगी।

गंगा सप्तमी महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार गंगा जी गंगा दशहरा के दिन धरती पर अवतरित हुईं थीं। कहा जाता है कि इस दौरान एक महान संत ने गंगा जी के समस्त जल का पान कर लिया था।

ganga ji ki puja kaise kare

जिसके बाद देवताओं और राजा भगीरथ के अनुरोध पर बैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन संत ने गंगाजल को अपने उदर से मुक्त कर दिया। कहा जाता है कि तभी से गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाने लगा।

Share this story