Horoscope of the Day: मेष राशि वालों की चिंता होगी दूर, जानिए किसे रहना होगा सतर्क 

Horoscope of the Day: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास, जानिए राशिफल 
Horoscope of the Day: मेष राशि वालों की चिंता होगी दूर, जानिए किसे रहना होगा सतर्क
Horoscope of the Day: आज राहुकाल के साथ अभिजीत मुहूर्त है, जानिए राशिफल

Horoscope of the day: आज वैशाख शुक्ल की द्वितीया तिथि है। सूर्योदय 05 बजकर 32 मिनट पर और सूर्यास्त 07 बजकर 04 मिनट पर होगा। रोहिणी नक्षत्र के साथ दोपहर 1 बजकर 49 मिनट से लेकर 03 बजकर 41 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 51 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक है। ....जानिए अपना आज का राशिफल (aaj ka rashifal) 

मेष: मानसिक चिंता समाप्त होगी। नौकरी-व्यापार में परिवर्तन का योग है।

वृषभ: रोजगार में नया अवसर मिलने वाला है। धन-संपत्ति से संबंधित समस्या दूर होगी। 

मिथुन: अनावश्यक चिंताएं बढ़ेंगी। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। धन हानि होगी। 

कर्क: रुके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक समस्या का निदान होगा। अचानक बने यात्रा योग को टालें। करियर में तरक्की का योग बनेगा।

सिंह: बिजनेस से अच्छा लाभ होगा। किसी साथी से अर्थिक सहयोग मिलने वाला है। शरीरिक अच्छा रहने वाला है।

कन्या: व्यर्थ की चिंताओं में उलझकर न रहें। कोई रचनात्मक कार्य करेंगे जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। 

तुला: धार्मिक कार्यों में रूचि रहने वाली है। धन हानि से मन अशांत रहेगा। लेनदेन से बचकर रहना होगा।

वृश्चिक: व्यापार में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। भविष्य की बातों को लेकर चिंताएं बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। 

धनु: कार्यस्थल पर तनाव का माहौल रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है, सतर्क रहें। बिज़नेस में लाभ होने वाला है।

मकर: नींद न आने की समस्या से परेशान हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य मतभेद हो सकता है। व्यापार में कुछ हद तक नुकसान का संकेत है।

कुम्भ: आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। किसी अनजान से धन लाभ होगा। पिता की सेहत का ख्याल रखें। 

मीन: मन चंचल रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में मुश्किलें होंगी। व्यापार में लाभ का संकेत है। कफ की समस्या परेशान कर सकती है। 

Share this story