दुर्ग के नशा मुक्ति केंद्र की कल्याणी बहनें सम्मानित

नशा मुक्ति
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

दुर्ग,छत्तीसगढ़।नशामुक्त भारत अभियान के तहत हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग की प्रथम महिला कुलपति माननीय डॉक्टर अरुणा पल्टा जी का आगमन और राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु दो बालिका(दामिनी देवांगन और भारती वर्मा) का सम्मान किया गया।* यह दोनो बहनें भोपाल चारमण्डली के नंदिनी शिविर में भी भाग ली थीं।   कल्याणी संस्था के प्रमुख अजय भाई विनोबा विचार प्रवाह, और नंदिनी लोकमित्र परिवार , स्वस्थ शिक्षित समृद्ध समूह से भी जुड़े हैं। उनके यहां की कल्याणी बहनें बहुत सुंदर अच्छा काम कर रही हैं। अभी अगला नंदिनी लोकमित्र शिविर माता रुक्मिणी सेवा संस्थान बस्तर छत्तीसगढ़ में दिनांक 11 से 13 फरवरी में संपन्न होने जा रहा हैं।जिसमें दुर्ग के नशा मुक्ति केंद्र की कल्याणी बहनें भी भाग लेंगी। समाजसेवियों ने दी बधाई।

Share this story