दिगम्बर जैन सीनियर सिटीजन सोशल ग्रुप का गठन समाज के गणमान्य वरिष्ठजनों की सहमति से किया गया।

mahendra gadiya

 नीमच 8 फरवरी। दिगम्बर जैन सीनियर सिटीजन सोशल ग्रुप का गठन समाज के गणमान्य वरिष्ठजनों की सहमति से किया गया। जिसमें सर्वानुमति से महावीर जैन (सोनी) को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। तत्पष्चात् नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष निर्मल रारा, सचिव महेन्द्र गदिया जैन, सहसचिव प्रकाष विनायका एवं कोषाध्यक्ष बाबूलाल बज का मनोनयन किया गया।

babulal gaj

संचालक मण्डल में विमलचंद सरावगी (जी.टी.), ज्ञानचंद कासलीवाल, राजेन्द्र जैन (नगरपालिका), सुरेश विनायका (जयपुर), सुरेन्द्र सेठी (पत्रकार), विजय विनायका (जैन ब्रदर्स), सुरेशचंद आजाद, पदमकुमार गोधा, अनिल बज (गोटेवाला) को लिया गया। ग्रुप के सलाहकार पद पर विजय विनायका (जैन ब्रोकर्स), विमलचंद कासलीवाल (मण्डी), नंदू सर्राफ, बाबूलाल विनायका एवं ओ.पी.जैन (स्टेट बैंक) का मनोनयन किया गया।


 

Share this story