विज्ञान चेतना हेल्पलाइन 20 फरवरी 2024 को खुलेगी

Dr Pradeep Kumar
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। जे डी माध्यमिक लखनऊ मण्डल *डॉ0 प्रदीप कुमार* के नेतृत्व में यू पी बोर्ड परीक्षा-2024 इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को  उनके मुख्य विषयों गणित,भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स व शंका समाधान करने के उद्देश्य से विशेषज्ञों की टीम बैठेगी,
हेल्पलाईन का शुभारम्भ जे डी माध्यमिक लखनऊ मण्डल डॉ0 प्रदीप कुमार व डी डी आर लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर द्वारा किया जायेगा।
विज्ञान चेतना हेल्पलाइन के निर्देशक व मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि यू पी बोर्ड परीक्षा 2024 इंटरमीडिएट में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी दिनांक 20 फरवरी 2024 (मंगलवार) की अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक 
(सिर्फ़ एक दिन 2 घण्टे के लिए)  *विज्ञान चेतना हेल्पलाइन नम्बर 9415664679* पर कॉल कर अपने मुख्य विषयों भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान ,जीव विज्ञान, गणित,अंग्रेजी विषयों में शंका समाधान व अच्छे अंक प्राप्त करने की टिप्स प्राप्त करने के लिए कॉल कर सकते हैं।


डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि विज्ञान चेतना हेल्पलाइन-2024 में उपस्थित रहने वाले विशेषज्ञों की टीम निम्नलिखित है-
1-रसायन विज्ञान- डॉ0दिनेश कुमार, विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल व
डॉ0 श्वेता श्रीवास्तव, प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इन्दिरा नगर लखनऊ
2-भौतिक विज्ञान- डॉ0अरविन्द कुमार वर्मा,प्रवक्ता, राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज लखनऊ
3-जीव विज्ञान -सुश्री दीप्ति विश्वकर्मा प्रवक्ता,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरोसा भरोसा लखनऊ
4- गणित- पवन कुमार तिवारी,कुम्हरावां इण्टर कॉलेज लखनऊ
5-अंग्रेजी- वन्दना तिवारी प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरोसा भरोसा लखनऊ

Share this story