थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम द्वारा महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 

The accused accused of physically exploiting a woman was arrested by the Gomtinagar extension police team.
The accused accused of physically exploiting a woman was arrested by the Gomtinagar extension police team.
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पांडेय). थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 097/2024 धारा 376/323/504 भादवि में वांछित अभियुक्त शुभम कश्यप पुत्र श्री महेश कश्यप निवासी 53/B रामतीर्थ मार्ग नरही, थाना हजरतगंज, लखनऊ उम्र लगभग 32 वर्ष को आज दिनांक 26.05.2024 की सुबह समय करीब 06.00 बजे स्थान - 53/B रामतीर्थ मार्ग नरही, थाना हजरतगंज लखनऊ से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि  दिनांक 24.05.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा दिये गये लिखित तहरीर बावत विपक्षी शुभम कश्यप द्वारा वादिनी के साथ सम्बन्ध बनाने तथा अन्य विपक्षीगणों के साथ मिलकर मारपीट व गाली गलौज करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-097/2024 धारा-376/323/504 भादवि बनाम शुभम कश्यप व अन्य 03 नफर पंजीकृत हुआ है तथा अभियुक्त शुभम कश्यप उपरोक्त को उसके निवास स्थान से
गिरफ्तार किया गया।

Share this story