मशाल जुलूस पैदल मार्च रैली बाबू के.डी.सिंह स्टेडियम से जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार आई.ए.एस  ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

The torch procession, foot march rally was flagged off by District Magistrate Suryapal Gangwar IAS from Babu K.D.Singh Stadium.
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ ( आर  एल पाण्डेय). लखनऊ व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित एक मशाल जुलूस पैदल मार्च रैली बाबू के.डी.सिंह स्टेडियम से जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार आई.ए.एस  ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।साथ में cdo अजय जैन जी रहें।  रैली का नेत्रत्व लखनऊ व्यापार मण्डल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र जी एवं प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंठस्थ ने किया।

इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मण्डल की सभी इकाईयों के व्यापारी एवं पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। सभी व्यापारी एक हाथ में मशाल एवं स्लोगन लिखी तख्ती “चलो उठो वोट करें अपने हक का प्रयोग करें”, “जागरूक मतदान करेेंगे, अपने मन का राज चुनेंगे” हम अपना कर्तब्य निभाएंगे, सबसे मतदान कराएंगे” जैसे नारों के साथ हलवासिया मार्केट, हजरतगंज चैराहा होते हुए जीपीओ पार्क पर रैली समापन हुई सभा में तब्दील हो गयी।

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी व्यापारियों को मतदान शपथ दिलाया और 20मई को अपने अपने बूथ पर मतदान अवश्य करने की अपील की, और कहा कि अपने आस-पास के लोगों को भी वोट डलवाने की जिम्मेदारी आपको निभानी है।  इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, पवन मनोचा, देवेन्द्र गुप्ता विनोद अग्रवाल, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, सुशील तिवारी तिवारी, मनीष वर्मा,  सुहैल हैदर अल्वी, जितेन्द्र सिंह चैहान, मनीष गुप्ता, अरविन्द पाठक, सुमित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, मनीष अरोड़ा अशोक मोतियानी अनिल बजाज भारत भूषण गुप्ता राजू शुक्ला रवींद्र गुप्ता नीरज जौहर के साथ सैकड़ो व्यापारी,महिला अध्यक्ष निहारिका सिंह,Dr nitya verma
Alka Singh tomar Shobhna  Jyoti Poojaमहिला व्यापार मण्डल से  मौजूद रहीं।

Share this story